बुधवार, 1 जनवरी 2020

सोनिका मोदी बनी न्यू ईयर क्वीन '2020'

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में धूमधाम के साथ नए साल का जश्न मनाया गया। पर्यटन निगम की ओर से क्‍लब हाउस मनाली (Club House Manali) में नववर्ष की संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में चंडीगढ़ की सोनिका मोदी को “न्यू ईयर क्वीन 2020” चुना गया। पर्यटन निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने मोनिका को ताज पहनाकर सम्मानित किया और केक कटवाया। उनको परिवार के साथ पर्यटन निगम के होटल में दो दिन नि:शुल्क ठहरने का भी न्योता दिया गया। पर्यटन निगम के क्लब हाउस में सैलानियों का स्वागत कुल्‍लवी वाद्ययंत्रों की धुन में टोपी व मफलर पहनाकर किया।


प्रतियोगिता रात साढ़े 11 बजे तक हुई जिसमें कई सैलानियों (Tourists) ने भाग लेकर माहौल को रंगीन बनाया। इस दौरान सैलानियों के कदम कुल्लवी वाद्य यंत्र की धुन पर खूब थिरके। लेमन डांस में भी चंडीगढ़ के मिसेज एंड मिस्टर संजय शर्मा ने बाजी मारी। बैलून डांस प्रतियोगियता में दिल्ली के मिसेज शालिनी एंड मिस्टर संजय विजयी रहे, जबकि बेस्ट डांस कपल का खिताब अहमदाबाद की मिसेज शिल्पा व मिस्टर अतुल ने जीता। सोनिका ने बताया कि वह पहली बार ही मनाली (Manali) आई हैं। उन्होंने मनाली सहित यहां के पर्यटन स्थलों की सुंदरता की सराहना की। उन्होंने 31 दिसंबर का दिन सोलंगनाला में बर्फ में खेल कर बिताया। दूसरी ओर पर्यटन नगरी के अधिकतर होटलों में नववर्ष की धूम रही। कार्निवाल कमेटी ने भी सैलानियों की संध्या को रंगीन बनाने के लिए माल रोड में खास इंतजाम किए थे। पुलिस के इंतजाम कड़े होने से सभी जगह शांति बनी रही। 200 से अधिक जवानों ने सैलानियों के न्यू ईयर को यादगार बनाने में सेवाएं दी।


यह भी पढ़ें: सरकार ने इधर-उधर किए 10 IAS, पीडब्ल्यूडी के दो अधिकारियों को मिली सौगात
इसके अलावा मिनी इजरायल कसोल में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे और जमकर नए साल का जश्न मनाया। कुल्लू घाटी में विभिन्न जगह पर पर्यटक लाइव म्यूजिक व डीजे की धुन पर खूब झूमे। मिनी इजरायल कसोल में बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने खूब मस्ती की। जगह-जगह पर स्थानीय लोगों ने पर्यटकों के लिए खासा इंतजाम किया हुआ था। दिल्ली से नए साल मनाने कसोल पहुंची दीपिका ने बताया कि कसोल में नए साल के जश्न के लिए पार्टी में उन्होंने खूब मस्ती की। यहां नए साल का जश्न मनाना अपने आप में नया एक्सपिरियंस है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...