गुरुवार, 30 जनवरी 2020

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

नई दिल्ली। सराफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने में बुधवार को 182 रुपए की कमी आई इस कमी के राजधानी दिल्ली में अब सोने की कीमत 41,019 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपए में मजबूती के चलते सोने की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है। बतादें कि सोना मंगलवार को 41,201 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने के साथ ही चांदी में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में बुधवार को 1,083 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से अब चांदी का भाव 46,610 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। चांदी मंगलवार को 47,693 रुपए प्रति किलोग्राम के रेट पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने के चलते चांदी में यह गिरावट देखी गई है।


एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में भी बुधवार को 182 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय रुपए गुरुवार को एक डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर कारोबार कर रहा था।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...