सोमवार, 20 जनवरी 2020

सीएए के समर्थन में भाजपा की जनसभा

भाजपाइयों ने किया सीएए के समर्थन में जनसभा का आयोजन


यशपाल कसाना
गाजियाबाद-लोनी। लोनी के बंथला-चिरोड़ी मार्ग स्थित बैंकेट हाल में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया। क्षेत्रीय विधायक और पार्टी के पदाधिकारियों ने लोगों को सीएए के प्रति जागरूक कर अफवाहों से बचने की बात कही। बंथला-चिरोड़ी मार्ग स्थित शिव फार्म हाउस बैकेंट हाल में रविवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में आयोजित जनसभा में ग्रामीण क्षेत्रों और आस-पास की कालोनियों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर संदीप बैसोया निवासी निठौरा अपने सैकड़ो युवा समर्थकों के साथ जनसभा में पहुंचे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल और क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोगों को नागरिकता कानून संशोधन की जानकारी देते हुए अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार और अफवाहों से बचने और आपस में मिलजुल कर रहने की बात कही। क्षेत्रीय मंत्री  मयंक गोयल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आग में झोंकने की कोशिश की जा रही है देश के चुनिंदा उच्च शिक्षण संस्थाओं में लगने वाले नारे हमें सचेत करते हैं। कि देश के खिलाफ साजिश रचने वाले अड्डे कहां पर हैं। देश के संसाधनों पर पलने वाले लोग भारत को आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद की आग में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं देश विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा जो यहां पर घुसपैठिए बांग्लादेशी रोंहगियौ जमे बैठे हुए हैं 
उन्हें खदेड़ खदेड कर बांग्लादेश और पाकिस्तान भेजा जाएगा और साथ में उनके सहयोगियों को भी बख्शा नही जायेगा जेल भेजा जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप बैसोया और संचालन राजेंद्र वाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, उपाध्यक्ष मुरारी लाल लोहरा, देहात क्षेत्र मंडल के अध्यक्ष अशोक त्यागी, नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण बंसल, राहुल गर्जुर, प्रशांत ठाकुर, जिला महामंत्री निशा सिंह, चाहत राम प्रधान निठौरा, प्रवीण कसाना, ईश्वर पहलवान, सुरेंद्र मास्टर, राजेंद्र प्रमुख, जगबीर बैसोया, राजेश घंघोला, अजय गर्ग, रतन सिंह भाटी, हिमांशु शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...