बुधवार, 15 जनवरी 2020

पीएसीएल के भविष्य के बारे में जवाब दें।

पी.ए.सी.एल. के भविष्य के बारे में राणा के.पी. सिंह अपना जवाब दें :- डॉक्टर परमिंदर शर्मा


नंगल। पी.ए.सी.एल. की यूनिट नंबर 1 को बंद करने की चर्चाओं के बारे में सरकार व मैनेजमेंट अपना स्टैंड स्पष्ट करें। स्पीकर राणा के.पी. सिंह व पी.ए.सी.एल. के डी.जी.एम. रविंद्र जसवाल के बयानों में अंतर है। इन शब्दों का प्रगटावा भाजपा प्रदेश सचिव डॉक्टर परमिंदर शर्मा ने जारी किए गए बयान में किया।
उन्होंने कहाकि डी.जी.एम. रविंद्र जसवाल के मुताबिक यूनिट नंबर एक पर प्रतिमाह एक करोड़ का घाटा है और उसपर मैनेजमेंट हर प्रावधान पर गौर कर रही है जोकि एक तरह से यूनिट 1 के बंद होने की ओर संकेत करता है और दूसरी तरफ राणा के.पी. सिंह बोल रहे हैं कि कोई यूनिट बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा पी.ए.सी.एल. के निजीकरण की चर्चा सरकार द्वारा छेड़ कर कर्मचारियों को भयभीत किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि यदि सरकार या मैनेजमेंट ने यूनिट नंबर 1 को बंद करने का फैसला किया तो भाजपा इसके विरुद्ध जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा पी.ए.सी.एल. से संबंधित कर्मचारी और ट्रांसपोर्टर लगातार हमारे संपर्क में है और भाजपा कर्मचारियों व ट्रांसपोर्टर भाइयों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।
उन्होंने राणा के.पी. सिंह से मांग करते हुए कहाकि वह पी.ए.सी.एल. की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करें कि इसमें मैनेजमेंट सही है या वह आप सही हैं। उन्होंने कहाकि गोलमोल जवाब से बात नहीं बनेगी नंगल की जागरूक जनता को पी.ए.सी.एल. के भविष्य के बारे में राणा के.पी. सिंह अपना जवाब दें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...