शनिवार, 4 जनवरी 2020

पीड़ितों के परिजनों से की मुलाकात

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को एका-एक उत्तर-प्रदेश के मुजफ्फरनगर पहुंची। उन्होंने यहां पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कीं। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी गंग नहर पटरी होते हुए सुबह करीब 10:45 बजे नगर पहुंचीं। वह 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस पिटाई से घायल हुए। मौलाना असद रजा को देखने उनके किदवई नगर स्थित आवास पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के वेस्ट यूपी प्रभारी पंकज मलिक और पूर्व विधायक इमरान मसूद के साथ मौलाना असद से करीब 20 मिनट तक बात कीं। इसके बाद वे कांग्रेसी नेताओं के साथ सीधे 20 दिसंबर को हिंसक उपद्रव के दौरान गोली लगने से मारे गए भूरा उर्फ नूर मोहम्मद के घर पहुंचीं। यहां भी प्रियंका गांधी ने मृतक नूरा के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। सीएए प्रदर्शन में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा,'मैंने मौलाना असद हुसैनी से मुलाकात,जिन्हें पुलिस ने बेरहमी से मारा था। पुलिस मदरसा के छात्रों को भी हिरासत में ले लिया, जिसमें कई नाबालिग थे। इसमें से कुछ छात्रों को छोड़ा गया है जबकि कुछ अभी भी पुलिस हिरासत में हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...