मंगलवार, 7 जनवरी 2020

नाराज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया यज्ञ

सरकार से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ


रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार कार्यक्रम आज भी ऊखीमठ तहसील में जारी रहा। केंद्र और राज्य सरकार की अनदेखी से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज ऊखीमठ तहसील मुख्यालयों में जोरदार नारेबाजी के साथ सरकार की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर नाराजगी जताई।


इस दौरान आंगनबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी नोटियाल ने कहा कि, सरकार एक तरफ महिला सशक्तिकरण का ढोंग रचा रही है। तो वहीं कई दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बारिश में भी धरने पर बैठी हुई है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि, सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर रही है, जो सरकार के लिए अच्छा नही है। इसी लिए आज सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की शत बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया है।


इस यज्ञ का उद्देश्य यह है कि, इससे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बुद्धि का विकास हो सके और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बारे में सोच सके। वहीं आगे के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, कल सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ रैली निकाली जाएगी और साथ ही हाइवे भी बंद किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...