मंगलवार, 21 जनवरी 2020

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली की। उन्होंने कहा वे देश को बताना चाहते हैं कि सीएए के खिलाफ  दुष्प्रचार किया जा रहा है। शाह ने ऐलान किया कि वे लखनऊ की भूमि से डंके की चोट पर कहते हैं जिसे विरोध करना हो करें, सीएए वापस नहीं होगा। सीएए के समर्थन में शाह की यह छठी रैली है। शाह ने कहा मैंने इस बिल को लोकसभा में पारित किया। वह राहुल, अखिलेश, ममता, मायावती से सार्वजनिक चर्चा के लिए तैयार हैं। अल्पसंख्यक छोड़ दीजिए, किसी की भी नागरिकता चली जाए यह बता दीजिए। कांग्रेस, सपा, बसपा और तृणमूल देश में दंगे व धरना प्रदर्शन करा रही है। सीएए में किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है। नागरिकता देने का प्रावधान है। शाह ने कहा पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में करोड़ों लोग रह रहे हैं, वहां अब अत्याचार हो रहा है। मैंने उनके दर्द को सुना है। सामूहिक बलात्कार किया जाता है। जबरन निकाह, धर्म परिवर्तन कराया जाता है। हजारों मंदिर, गुरुद्वारे तोड़े जाते हैं। अफगानिस्तान के भीतर आसमान को छूने वाला भगवान बुद्ध के पुतले को गोले दागकर जीर्ण शीर्ण करने का पाप हुआ है। यह आजादी के वक्त से चल रहा है। नरेंद्र मोदी सीएए लेकर आए। सीएए के खिलाफ  राहुल बाबा एंड कंपनी, ममता दीदी, अखिलेश, बहन जी सभी कांव कांव करने लगे। कांग्रेस के पाप के कारण देश के दो टुकड़े हो गए। कांग्रेस ने विभाजन को स्वीकार कर लिया। लाखों लोग मारे गए, अत्याचार हुआ। जब विभाजन हुआ तब पाकिस्तान में 23 प्रतिशत अल्पसंख्क थे, लेकिन आज 3 प्रतिशत बचे हैं। कहां गए वो लोग या तो मार दिया गया, या फिर भारत में शरण ली। तब आपका ह्यूमन राइट्स कहां सो रहा था। कश्मीर के अंदर से पांच लाख से ज्यादा कश्मीरी पंडितों को अपने देश के भीतर विस्थापित होना पड़ा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिसंबर 2019 में उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हिंसा हुई थी। इस दौरान 21 लोगों की जान गई। हिंसा में शामिल लोगों पर पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। प्रदेश में अभी भी प्रयागराज के अलावा राजधानी लखनऊ के घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। महिलाएं तीन दिन से धरने पर बैठी हैं। प्रदर्शनकारियों और उनके समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट भी हो रहे हैं। पुलिस ने ऐसे 112 लोगों के खिलाफ  केस दर्ज किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...