शनिवार, 25 जनवरी 2020

मुस्लिम महिलाओं ने रात तक दिया धरना

संभल। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाओ का धरना प्रदर्शन पहले से ही जारी है अब उत्तर प्रदेश के संभल में भी मुस्लिम महिलाओं का धरना शुरू हो गया है। सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क भी इस धरने को संबोधित करने के लिए पहुंचे। डा. बर्क ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रहने का ऐलान किया। उन्होंने संसद के आगामी सत्र में भी सीएए का मामला जोरशोर से उठाने की बात कही। संभल के मोहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा हुसैनी रोड पर शुक्रवार को बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाएं एकत्र हुईं। महिलाओं ने तिरंगा और सीएए विरोध के नारे लिखीं तख्तियां लहराते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं के आन्दोलन की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। दोपहर बाद संभल के समाजवादी पार्टी सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क धरनास्थल पर पहुंचे और महिलाओं का हौंसला बढ़ाते हुए मांग पूरी होने तक डटे रहने की बात कही। डा. बर्क ने कहा कि ये महिलाएं हक के लिए घर से बाहर निकली हैं और मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटी रहेंगी। सीएए का विरोध कर रहीं महिलाएं धरनास्थल पर देर रात तक जमी रहीं। महिलाओं ने कहा कि वह किसी जुल्म से डरने वाली नहीं हैं। आन्दोलन लगातार जारी रहेगा। पुलिस-प्रशासन महिलाओं के आन्दोलन पर लगातार निगाह बनाए हुए है।


धरनास्थल पर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंगते हुए धरने पर बैठी महिलाओं और वहां मौजूद लोगों ने हाथों में तिरंगे लहराकर राष्ट्रगान के साथ ही सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा गीत भी गाया। इसी के साथ हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा गया कि वह सच्चे देशभक्त हैं और उन्हें किसी से देशभक्ति का सार्टीफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के दिन धरनास्थल पर ही तिरंगा फहराये जाने का ऐलान किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...