शनिवार, 18 जनवरी 2020

माउंट एकंकागुआ पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। बिहार की बेटी मिताली ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकंकागुआ पर तिरंगा और PU का झंडा फहराकर देश का मान बढ़ा दिया है। मिताली माउंट एकंकागुआ पर झंडा फहराने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। 13 जनवरी को मिताली ने अमेरिका की 6962 मीटर ऊंची चोटी पर भारत का झंडा फहराकर यह कीर्तिमान रच दिया। पटना यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीया छात्रा मिताली का लक्ष्य सातों महादेश की सबसे ऊंची चोटियों पर फतह हासिल करना है। मिताली बिहार के नालंदा के कतरी सराय प्रखंड के मायापुर गांव की रहने वाली है। माउंट एकंकागुआ पर तिरंगा फहराने के बाद वह गुरुवार को तराई पहुंची। तराई पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी।


अनामिका


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...