शनिवार, 25 जनवरी 2020

कोरोना ने 41 की जान ली, 926 संक्रमित

माही राणा


बीजिंग/नई दिल्ली। कोरोना वायरस से चीन में अब तक 41 लोगों की मौत हो गई। करीब 926 लोग संक्रमित हैं। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए चीन ने अपने 15 शहरों के साढ़े चार करोड़ नागरिकों के कहीं भी आने-जाने पर रोक लगा दी है। यही नहीं चीन की दीवार के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है। भारत और यूरोप समेत 10 देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है। लंदन और अमेरिका के विशेषज्ञों के अनुसार प्रभावितों की संख्या चार हजार से अधिक हो सकती है। चीन में इस वायरस का सबसे ज्यादा कहर 15 लाख की आबादी वाले शिनताओ, पांच लाख की आबादी वाले चीबी, 24 लाख की आबादी वाले हुआंग्शी, 64 लाख की आबादी वाले झिंझाओ शहर में टूटा है। यहां बस, ट्रेन, नौका आदि से लेकर सभी सार्वजनिक यातायात बंद कर दिए गए हैं। करीब 1.12 करोड़ की आबादी वाला हुबई राज्य का प्रमुख शहर वुहान सबसे ज्यादा प्रभावित है। अधिकतर शहरों में खाद्य पदार्थों और फार्मेसी के अलावा सभी तरह की दुकानें, प्रतिष्ठान और कारोबार बंद हो चुके हैं। चीन के त्योहार चंद्र नववर्ष की छुट्टियों में यात्रा कर रहे लाखों लोग अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं।


शंघाई का डिज्नीलैंड पार्क भी बंद कर दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोरोना वायरस के मरीज ऑस्ट्रेलिया (4), नेपाल (1), थाईलैंड (5), अमेरिका (2), ताइवान (1), जापान (2), दक्षिण कोरिया (2), वियतनाम (2), सिंगापुर (3), हांगकांग (2) और मकाऊ (2) आदि 10 देशों में मिल चुके हैं। यूके, भारत सहित कई देशों में संदिग्ध मिल रहे हैं। अन्य देशों में करीब 26 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चीन के लिए आपातकाल कहा है। फ्रांस में कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक व्यक्ति हाल ही में चीन से लौटा था।


भारत में भी कई लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। चीन से भारत लौटे 11 लोगों को कोरोना वायरस के शक में एयरपोर्ट से ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें केरल के 7, मुंबई के 3 और हैदराबाद का एक व्यक्ति शामिल है। बेंगलुरु और हैदराबाद में भी 1-1 मामला सामने आया है। 19 हवाई अड्डों पर की कड़ी निगरानी की जा रही है। भारत में अब तक 96 विमानों से आए 20,844 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। अकेले शुक्रवार को 4,082 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मजा केसकर ने बताया कि मुंबई के तीन और पुणे के तीन लोगों को संभावित रोगी माना गया था। विस्तृत जांच के बाद दो को संदिग्ध की श्रेणी में रखा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...