शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

कांग्रेस के लिए व्यापार हमारे लिए प्यारःभगवा

लखनऊ। आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि राजनीति के सौदागरों को चुनौती है भगवा. उत्तर प्रदेश का निशान है भगवा। मां भारती का स्वाभिमान है भगवा। भगवा पर योगी और प्रियंका के बीच ट्विटर वॉर'कांग्रेस के लिए व्यापार है भगवा''योगी जी का प्यार है भगवा' उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच 'भगवा' पर लड़ाई अब ट्विटर के मैदान पर लड़ी जा रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के भगवा वस्त्र पर सवाल उठाया तो सीएम योगी ने भगवा पर कई कविताएं ट्वीट की और प्रियंका गांधी वाड्रा को जवाब दिया। सीएम ने योगी ने कहा कि भगवा क्रांति की हुंकार और शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि भगवा मर्यादा पुरुषोत्तम का तापस वेश है। इसके अलावा उन्होंने भगवा को योगी और राजयोगी का अन्तर्सम्बन्ध बताया। ट्विटर पर दिए जवाब के जरिए सीएम योगी ने कहा कि भगवा कांग्रेस के व्यापार और उनके लिए प्यार है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...