सोमवार, 20 जनवरी 2020

जेल से भागे बेहद खतरनाक 76 कैदी

असंशियन। ब्राजील की सीमा के निकट पराग्वे की एक जेल से रविवार को 76 बेहद खतरनाक कैदी भाग गए। इन कैदियों में से कई नशीले पदार्थों और हथियार की तस्करी करने वाले ब्राजील के गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस की प्रवक्ता एलीना एंद्रादा ने बताया कि पेड्रो जुआन कैबलेरो शहर की जेल में कैदियों ने एक सुरंग बनाई थी जिससे होकर वे जेल से भाग गए।
भागने वालों में ब्राजील और पराग्वे दोनों के कैदी हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे सबसे काबिल कर्मी कैदियों को पकडऩे के लिए सीमा पर गए हैं। 
अधिकारियों ने बताया कि कुल 76 कैदी जेल से भाग गए हैं, जिनमें से 40 ब्राजील और 36 पराग्वे के नागरिक हैं। न्याय मंत्री सेसिलिया पेरेज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा कि कैदियों को सुरंग बनाने में कई सप्ताह का समय लगा होगा। 
जेल के संरक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है और कई सुरक्षाकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जेल से भागे कैदियों में अधिकतर फर्स्ट कैपिटल कमांड गिरोह के सदस्य थे, जो ब्राजील के सबसे ताकतवर गिरोहों में से एक है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...