गुरुवार, 23 जनवरी 2020

हरीश बने दिल्ली चुनाव के 'स्टार प्रचारक'

देहरादून। देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नेशनल कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। जिस लिस्ट में उत्तराखण्ड से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को स्टार प्रचारक बनाया गया है।


बताते चलें कि, कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्य पदाधिकारियों में कांग्रेस के विभिन्न प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कीर्ति आजाद, शत्रुघन सिन्हा, नवजोत सिद्धू, सचिन पायलट सरीखे स्टार नेताओं को भी स्थान दिया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की जारी लिस्ट दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की जारी लिस्ट दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा व 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली के 1.46 करोड़ मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। वहीं दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोमवार (6 जनवरी) को दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची जारी की। इसी सूची के आधार पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान होगा। बीते एक साल में दिल्ली में कुल 9.96 लाख मतदाताओं का इजाफा हुआ है। इसमें 2.08 लाख मतदाता ऐसे है, जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है और दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। वर्तमान में दिल्ली में 80.55 लाख पुरुष और 66.35 लाख महिला मतदाता हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...