शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा

मुंबई। मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चला रही थी। मुंबई पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करत हुए अमृता धनोआ को गिरफ्तार कर लिया है।


मुंबई पुलिस ने फाइव स्टार होटल में रेड मारा, जिसके बाद पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने होटल से अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ को गिरफ्तार कर लिया। अमृता के अलावा मुंबई पुलिस ने एक और एक्ट्रेस श्रृचा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जब अमृता को रेड के बारे में पता चला, तब वो मौके से भागने की कोशिश करने लगी लेकिन पुलिस की चुस्ती से वो पकड़ी गई।


पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में फाइव स्टार होटल में रेड मारी। नकली कस्टमर बनकर पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वालों माफिया से संपर्क किया। जिसके बाद होटल में रेड मारकर आरोपियों को धर दबोचा। एक्ट्रेस अमृता धनोआ और श्रृचा सिंह दोनों इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में शामिल थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों अभिनेत्रियों को  सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शंस 4,5 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अमृता धनोआ बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। आपको बता दें कि अमृता ने अरहान खान पर उन्हें धोखा देने और ठगने का आरोप लगाया था, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गई थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...