शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

हाथ धोने की सही जानकारी रखें

 हाथ धोने की आदत बचपन से ही सिखाई जाती है। टॉयलेट जाने के बाद, खाने से पहले, खाने के बाद या कोई गंदी चीज छूने व उठाने के बाद हाथों को धोना जरूरी बताया जाता है।इसका कारण यह है कि हमारे हाथ कीटाणुओं और गंदे बैक्टीरिया के सबसे आम वाहक होते हैं। शरीर में ज्यादातर हानिकारक जर्म्स हाथों से ही पहुंचते हैं। इसलिए हाथ धोना ज्यादातर लोगों की आदत में शामिल हो जाता है। लेकिन क्या आप सही तरीके से हाथ धोते हैं? कहीं आपके हाथ धोने का तरीका गलत तो नहीं? अगर ऐसा है तो आपको हाथ धोने का पूरा फायदा ही नहीं मिलेगा यानी हाथ धोने के बाद भी जर्म्स आपके शरीर में पहुंच ही जाएंगे।
डॉक्टरों का मानना है कि ज्यादातर लोग हाथ धोते समय कुछ सामान्य गलतियां करते हैं, जिसके कारण उनका हाथ सही तरह से कभी भी साफ नहीं हो पाता है। मगर इसके बारे में लोगों को सही जानकारी नहीं होती है। डॉक्टर्स ये बताते हैं कि अगर आप सही तरह से हाथ धोएं, तो हजारों तरह के रोगों और इंफेक्शन से आप खुद को बचा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं हाथ धोने के दौरान की जाने वाली सामान्य गलतियों के बारे में जिनकी तरफ आपका ध्यान शायद नहीं जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...