गुरुवार, 30 जनवरी 2020

धर्म के आधार पर 'बांटने वाला कानून'

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) देश को धर्म के आधार पर बांटने वाला है और उनकी पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेगी। प्रसपा प्रमुख ने अपने 65वें जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि देश गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। नौजवानों की उपेक्षा हो रही है और उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं उठानी चाहिए जिससे पार्टी जनता से सही मायनों में जुड़ सके। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संबंध में उन्होंने कहा कि वह लोगों को बांटने वाले ऐसे किसी भी कानून के साथ नहीं हैं। यह एक कठिन समय है। संसदीय मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। हाल ही में देश ने सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये के विरुद्ध एक बड़ा प्रतिरोध देखा है। सड़क से लेकर विश्वविद्यालय परिसर के भीतर से हिंसा और मारपीट की दुखद खबरें आ रहीं हैं। देश में एक भय का माहौल बनाया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि वे समाज के निम्न वर्ग के बीच जाकर फल एवं जरूरी चीजें वितरित करें, जिससे जनमानस में यह संदेश जाये कि इंसानियत से बड़ी कोई सेवा नहीं होती है। लखनऊ में प्रसपा प्रमुख ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही परिवर्तन चौक स्थित शनि मंदिर पर पूजा अर्चना की, इसी क्रम में दादा मिया की मजार पर जाकर चादरपोशी भी की। इसके उपरांत शिवपाल यादव ने अपने बड़े भाई और समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...