शनिवार, 18 जनवरी 2020

चुनाव के लिए कांग्रेस-राजद में समझौता

नई दिल्ली। कांग्रेस और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दिल्ली विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ेंगी। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत राजद को चार सीटें दी गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस और राजद के बीच चुनावी समझौते के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि दोनों दलों ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। इस मौके पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी और पार्टी महासचिव पी सी चाको भी मौजूद थे। राजद अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी अथवा कांग्रेस के? इस सवाल पर सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अभी इसका फैसला नहीं हुआ है कि राजद कौन-कौन सी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि बिहार में राजद के महागठबंधन का कांग्रेस हिस्सा है। हाल ही में झारंखड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव आठ फरवरी को होना है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...