बुधवार, 8 जनवरी 2020

भारत बंद, बरनाला के हाईवे मे लगाया जाम

भारत बंद का असर पंजाब व हरियाणा के कई शहरों पर, किसान जत्थे बंदियों ने भी दूध और सब्जियों की सप्लाई की बंद


अमित शर्मा


चंडीगढ़। पंजाब के कुछ इलाकों में भारत बंद का असर देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार बरनाला शहर में भी किसान जत्थे बंदियों ने हाइवे पर जाम लगाया जो लोग अपनी मंजिल की तरफ जा रहे थे उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पटियाला में भी किसान जत्थेबंदियों का रोष प्रदर्शन देखने को मिला और पंजाबी यूनिवर्सिटी का भी गेट बंद रहा जहां विभिन्न संगठनों के अध्यापकों द्वारा जेएनयू दिल्ली और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कई विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। वहीं दूसरी ओर मानसा शहर मैं भी बाजार और शहर का बस स्टैंड पूरी तरह से बंद रहा। अमृतसर में भी ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा असर इस दौरान कई मुसाफिरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक रेल सेवा रही ठप प्रदर्शनकारियों ने रेल सेवा पर पूरी तरह जमाया कब्जा। बटाला के गांधी चौक में भी भारत बंद का असर नजर आया। जालंधर में काम पर जाने के लिए जबरदस्ती रोका गया और इससे कई मुलाजिम हुए परेशान। सड़क और रेल आवाजाही पर पड़ा बुरा असर। बंद का असर गढ़शंकर होशियारपुर - चंडीगढ़ रोड पर भी देखने को मिला जहां प्रदर्शनकारियों ने बड़ी गिनती में आकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा इसके लिए केंद्र सरकार पूरी इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। भारत बंद का असर मोहाली के कई गांव में भी देखने को मिला। फरीदकोट के बस स्टैंड पर बढ़ाई गई चौकसी। मोगा शहर में भी बसों का चक्का जाम।हड़ताल पर गए कर्मचारियों यूनियनों के प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार करेगी कड़ी कार्रवाई टोहाना में चक्का जाम, ड्यूटी पर नहीं पहुंचे रोडवेज के कर्मचारी। कैथल में रोडवेज की हड़ताल। फतेहबाद में मिलाजुला असर। उकलाना में लोकल बसे बंद। वही डिपो वालों का कहना है कि तकरीबन सभी डिपो की बसें चल रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...