शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

'अरुण सूद' चंडीगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष

अरुण सूद चंडीगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष, संजय टंडन की 10 साल तक रही इस पद पर उपस्थिति



चंडीगढ़। अब अपना नया अध्यक्ष मिल गया है|संजय टंडन के इस पद पर 10 साल तक रहने के बाद अब पूर्व मेयर अरुण सूद इस पद पर विराजमान हुए हैं। शुक्रवार को औपचारिक रूप से अरुण सूद को चंडीगढ़ बीजेपी का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अरुण सूद के नाम की औपचारिक घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व मेयर अरुण सूद को चंडीगढ़ का नया भाजपा अध्यक्ष घोषित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस घोषणा के साथ एक और घोषणा भी की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष रहे संजय टंडन को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने की घोषणा की।  संजय टंडन की 10 साल तक रही इस पद पर उपस्थिति
अध्यक्ष बनने के बाद अरुण सूद के बोल: अध्यक्ष बनने के बाद अरुण सूद ने कहा कि अब पार्टी में किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। पार्टी बंटी हुई नहीं है पार्टी एक है और वो है भारतीय जनता पार्टी। अरुण सूद ने कहा अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा-भाजपा एकता का परिचय है। सूद ने कहा कि संजय टंडन के चंडीगढ़ बीजेपी का अध्यक्ष रहते पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है, वह प्रयास करेंगे कि उसे कायम रखा जाए। फ़िलहाल सूद संजय टंडन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आये। इसके साथ ही अरुण सूद ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बारे में बोलते हुए कहा कि वह उनके गुरु समान है।मनोहर लाल खट्टर का उन्हें हमेशा आशीर्वाद मिला है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...