शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

4 घंटे से ज्यादा रहेगा चंद्र ग्रहण

नई दिल्ली। वर्ष 2020 का पहला ग्रहण आज 10 जनवरी की रात को पड़ेगा। इस ग्रहण का समय चार घंटे से अधिक होगा। चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात को 10:37 बजे शुरू होगा और 11 जनवरी को तड़के 02:42 तक रहेगा। हालांकि ये उपच्छाया ग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि उपच्छाया ग्रहण होने के कारण सूतक नहीं लगेंगे। इसलिए न तो मंदिर बंद होंगे और न ही कोई काम रोके जाएंगे। ज्योतिषाचार्य से जानिए क्या होता है उपच्छाया ग्रहण व ग्रहण के दौरान दान पुण्य का महत्व। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक शास्त्रों में उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है, इसलिए नियमित होने वाले कार्य रोजाना की तरह किए जाएंगे। उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ऐसे समझें।जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध में होते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो इसे चंद्र ग्रहण माना जाता है। लेकिन इस बार चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारे से होकर गुजरेगा, यानी पृथ्वी की पूरी तरह से छाया चंद्रमा पर नहीं पड़ेगी। इस स्थिति को उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...