बुधवार, 22 जनवरी 2020

22 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में बुधवार को देश भर के 22 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की 13 वर्षीय अलाइका भी शामिल है। कार हादसे में चालक और परिजनों की जान बचाने के लिए हिमाचल की बेटी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया था। वीरता पुरस्कार प्राप्त किए 22 बच्चों में 10 लड़कियां व 12 लड़के शामिल हैं। एक बच्चे को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया। बता दें  की मारंडा की रहने वाली अलाइका पहली सितंबर, 2018 को कार में माता सविता व दादा सेवानिवृत्त कैप्टन केके अवस्थी के साथ खैरा जा रही थी। इस दौरान रास्ते में चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पहाड़ी से 50 मीटर नीचे लुढ़क गई।कार पेड़ के साथ फंस गई, इसमें सवार सभी लोगों के साथ अलाइका को भी चोट आई थी। अलाइका ने मां और दादा को निकालने का प्रयास किया था, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाई। उसने सूझबूझ से काम लेते हुए सड़क तक पहुंचकर वहां से गुजर वाहन चालकों से मदद मांगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...