शुक्रवार, 31 जनवरी 2020

212 लोगों की मौत, 1711 लोग पीडित

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 212 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 7711 लोग पीड़ित हैं। विदेशी नागरिकों को स्वदेश भेजने के लिए उड़ानें जारी रहेंगी। नेशनल हेल्थ कमिशन की प्रतिदिन की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात 12 बजे तक अपडेट के अनुसार गंभीर अवस्था वाले मरीजों की संख्या 1370 रही, जबकि 124 लोगों की अवस्था में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।


एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते बुधवार को 38 मौत दर्ज किए गए और 1737 नए मामलों की पुष्टि की गई, जिनमें से 131 मरीजों की अवस्था गंभीर थी और अन्य 21 लोगों का उपचार किया गया। समाचार एजेंसी आईएएनएस (News agency IANS) के मुताबिक, अब तक 12,167 संदिग्ध मामलों की जानकारी मिली, जिनके लक्षण कोरोना वायरस से मिलते जुलते थे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या नहीं और करीब 82000 लोग जो मरीजों के संपर्क में हैं उन्हें भी चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।


प्रांत के हेल्थ कमिशन के मुताबिक है कि इनमें से ज्यादातर मौत के मामले हुबेई प्रांत के हैं, जहां से इसकी शुरुआत हुई। हुबेई में बुधवार को 1032 मामलों की और 37 मौत की पुष्टि की गई। वुहान शहर में बुधवार को 356 नए मामलों के साथ ही वायरस से होने वाली 25 मौतों की पुष्टि की गई। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बीते गुरुवार से लोगों को शहर के बाहर जाने और शहर में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि शहर में 90 लाख लोग रहते हैं। हालांकि, चीन के बाहर इस वायरस से किसी के मरने की जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच जापानी सरकारी चार्टड उड़ान के जरिए गुरुवार को वुहान से 210 जापानी नागरिकों को टोक्यो लाया गया। यह ऑपरेशन उनके सैकड़ों नागरिकों को वहां से निकालने की योजना का हिस्सा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...