मंगलवार, 21 जनवरी 2020

2 विदेशी युवतियों सहित, 6 गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हाई प्रोाफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने देर रात शहर के पॉश कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के कारोबार को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियां उज्वेकिस्तान और नेपाल की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर की पॉश कालोनी इंद्रविहार कॉलोनी में दबिश देकर देह व्यापार के बड़े गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 2 युवक और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियों में एक उज्वेकिस्तान और एक नेपाल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एस हुसैन नाम का युवक इस देह व्यापार गिरोह का मुख्य आरोपी है, वही गिरोह का संचालन करता है। मिली जानकारी के अनुसार एस.हुसैन शहर के कई बड़े लोगों को लड़कियों की सप्लाई करता है। इस काम के लिए ही उसने इंद्रविहार कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रखा था। वहीं, पुलिस ने मौके से एक बैंक मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हुसैन इस काम के लिए 10 से 25 हजार चार्ज करता है। मौके पर पहुची पुलिस ने दो विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि सेक्स रैकेट संचालक के कनेक्शन कई देशों से है और वह ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से युवतियों को विदेश से बुलाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...