नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। सोमवार 9 दिसंबर को वह 73 साल की हो रहीं हैं। देशभर के अनेक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म की घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। सूत्रों ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं से वह बेहद दुखी हैं।
इसी वजह से उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। उनका यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जला दिया और वह दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई। वहीं हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को आग के हवाले कर दिया। अभी त्रिपुरा में गैंगरेप के बाद जला दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.