रविवार, 1 दिसंबर 2019

शादी में नोटों की बरसात, 90 लाख उड़ाए

जामनगर। एक ओर जहां देश मंदी की मार झेल रहा है। लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर गुजरात के जामनगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक शादी में नोटों की बारिश की गई है। जिसमें एक दो नहीं पूरे 90 लाख रुपए हवा में उड़ाए गए है।


"जामनगर में हुए एक शादी समारोह में दुल्हे के परिवार वालों ने अपने बेटे के ऊपर नोटों की बरसात कर कर दी। जिसमें परिवार ने 100, 500 व 2 हजार के नोट हवा में उड़ाए। जिसमें बताया जा रहा कि एक दो नहीं पूरे 90 लाख रुपए हवा में उड़ाए गए है।" जामनगर में हुए इस शादी समारोह की तस्वीर और वीडियो सामने आई है। जिसमें एक परिवार के लोग दूल्हे के ऊपर नोटों की बरसात कर रहे है। जिसमें 100, 500 व 2 हजार के नोटों की बौछार की जा रही है। जिसका वीडियो सामने आने के लोगों ने हैरानी जताई है।


वीडियो सामने आने के बाद बताया जा रहा कि यह शादी चेला गांव के जडेजा परिवार में हुई है। जिसमें परिवार वाले दुल्हे ऋषिराज जडेजा के ऊपर नोटों की बरसात कर रहे हैं। इसके साथ ही दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदाकर अपने गांव के कुनड ले गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...