शनिवार, 28 दिसंबर 2019

सीमा पर डोपिंग के चलते 4 साल का बैन

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की रजत पदकधारी वेटलिफ्टर सीमा पर डोपिंग उल्लघंन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने कहा कि सीमा के डोप नमूने इस साल विशाखापत्तनम में 34वीं महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलक चैंपियनशिप के दौरान एकत्रित किए गए थे। 
बयान के अनुसार, चैंपियनशिप के दौरान लिए गए नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए, जो प्रदर्शन को सुधारने के लिए किए गए थे। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी नियमों का सीधा उल्लघंन था।
इसके मुताबिक, उनके नमूने में हाइड्रोक्सी 4 मिथॉक्सी टेमोक्सीफेन, सलेक्टिव एस्ट्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलर मेटेनोलोन, एनाबोलिक स्टेरॉयड ओस्टारीन, सलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलर मौजूद थे। 


वाडा की 2019 प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में ये सभी गैर-निर्दिष्ट पदार्थ हैं। उन्हें नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल ने सुनवाई के बाद 4 साल के लिए निलंबित किया है। सीमा ने 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था और वह 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों में महिला 75 किग्रा वर्ग में छठे स्थान पर रही थीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...