रविवार, 29 दिसंबर 2019

सपा कार्यालय पर छात्र सभा की बैठक

लखनऊ। समाजवादी छात्र सभा की बैठक लखनऊ स्थित कार्यालय पर रविवार को आयोजित हुई। इस बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की है। अखिलेश ने कहा कि न तो वह खुद और न ही सपा का कोई कार्यकर्ता इस रजिस्टर को भरेगा। अखिलेश ने कहा कि, 'आज खुशी का दिन है कि बड़ी संख्या में नौजवान इस लोहिया सभागार में उपस्थित हैं। बड़ी मेहनत से छात्रसंघ चुनाव जीतने वाले सभी नौजवानों को बधाई। बीजेपी के लोगों ने नौजवानों को घेरा और तोड़फोड़ की। नौजवानों को पीटने वाले और एसओ को पीटने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई। वाराणसी में नौजवानों के साथ एसओ को भी पीटा, लेकिन न्याय नहीं मिला। पार्टी के लोग मुकदमों से नहीं डरते। मुख्यमंत्री जब मुकदमे वापस ले रहे हैं तो आपके मुकदमे सरकार आते ही वापस होंगे। समाजवादी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे सब मुकदमे वापस होंगे। आप वाराणसी नहीं आज क्योटो से आए हैं। आप पासपोर्ट बनवा कर रखिए आपको वास्तविक क्योटो दिखाएंगे। बीजेपी ध्यान भटकाने के लिए सब काम कर रही है।' आगे उन्होंने कहा कि, 'सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। आप बताइये रोजगार चाहिए या एनपीआर चाहिए। हम सब यहां के नागरिक हैं, कोई भाजपा के नेता हमारी नागरिकता तय नहीं कर सकता है। मैं NPR फॉर्म नहीं भरूंगा। सभी सपा के कार्यकर्ता भी NPR फॉर्म नहीं भरेंगे। पहले भारत को बचाओ।' अखिलेश ने कहा कि जिन लोगों की जान गई है, उसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री खुद हैं। बीजेपी के खिलाफ उनकी ही पार्टी के 200 विधायक सदन में बैठ गए थे। करीब 300 से ज्यादा विधायक उनसे नाराज हैं। ये अन्याय अपनी कुर्सी बचाने के लिए हो रहा है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अब आने वाले 6 महीनों में इनसे कोई सवाल नहीं पूछेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...