बुधवार, 4 दिसंबर 2019

पांच साथियों को भूनकर, कर ली आत्महत्या

नारायणपुर। ITBP कैंप में हुई खूनी झड़प में 6 जवानों की मौत मामले में घायल हुए दो जवानों को रायपुर रेफर करने की तैयारी है। इसी बीच खबर है कि AK-47 से अपने साथियों को भूनने वाले जवान ने आखिरी में खुद को भी गोली मार ली। मारे गये जवानों में 2 जवान हेड कांस्टेबल और 4 कांस्टेबल शामिल हैं।


गोलियां बरसाने वाला भी कांस्टेबल हैं, जिसका नाम मसुदुल रहमान बताया जा रहा है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं अन्य मृतकों में महेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश, सुरजीत सरकार पश्चिम बंगाल, दलजीत सिंह पंजाब, विश्वरूप महतो पश्चिम बंगाल और बीजेश कुमार केरला के रहने वाले बताये जा रहे हैं। वहीं उल्लास कुमार (केरला), सीतारम दुन (राजस्थान) घायल बताये जा रहे हैं।


फिलहाल दोनों घायल जवान को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक अभी तक घायल जवानों को हेलीकाप्टर से बाहर नहीं निकाला जा सका है। फिलहाल पुलिस पार्टी को 45 किलोमीटर दूर कड़़ेनार कैंप रवाना कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जवान रहमान ने अपने सर्विस AK-47 से गोलियां बरसायी है। हालांकि विस्तृत जानकारी का अभी भी इंतजार किया जा रहा है कि आखिर किस परिस्थिति में ये पूरी घटना हुई है। आईजी और एसपी भी कड़ेनार कैंप जा रहे हैं।


आपको बता दें कि जवानों की आपसी फायरिंग में 6 जवानों की मौत हो गयी है, वहीं कुछ जवान घायल भी हुए हैं। सभी जवान आईटीबीपी के बताये जा रहे हैं। घटना आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप की बतायी जा रही है। घटना की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने भी की है, फिलहाल मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची हुई है, जहां से जवानों को बाहर निकाला जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...