सोमवार, 9 दिसंबर 2019

नजरबंदी से फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

मनीष मिश्रा 


बांदा! कांग्रेसियों को नजर बन्द कर भेजा गया जेल ,यूपी के बांदा जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए, कांग्रेसियों के द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया गया था लेकिन जनपद की पुलिस फोर्स के द्वारा समस्त कांग्रेसियों को कार्यालय में ही नजरबंद कर दिया गया! इसके बाद सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बंदी रक्षक गाड़ी में जेल भेज दिया गया! बताया जा रहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का कार्यक्रम तय किया गया था! इसी को लेकर पुलिस प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर जेल भेज दिया है!


मामला बांदा जनपद के स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय का है जहां आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ से मिलने जाने का कार्यक्रम था! जिसको लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही थी! जब पूरे मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को लगी तभी पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी कांग्रेसियों को नजरबंद कर लिया और नजर बंद करने के साथ-साथ बंदी रक्षक गाड़ी में उन्हें जेल भेजने का भी काम कर दिया! मामले की जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम लोग आज अपने कार्यालय से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे थे! तभी पुलिस के लोगों के द्वारा हम लोगों को कार्यालय में ही नजरबंद कर लिया गया और हमारे कई साथियों को गाड़ी के जरिए जेल भेज दिया गया है! हमारा उद्देश्य अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर उत्तर-प्रदेश में होने वाली समस्याओं के विषय में अवगत कराना था! उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता का कोई कार्यक्रम नही था! हम तो केवल अपने मुख्यमंत्री योगी से मिलने जा रहे थे! हमें ना तो मुख्यमंत्री को गाली देनी थी ना ही गोली मारनी थी। और ना ही उनका बलात्कार करना था! हमें तो केवल उन्नाव में हुए जघन्य घटना के विषय में उनको जानकारी देनी थी और यह बताना था कि मुख्यमंत्री जी हमें तो लगता है कि आपको प्रदेश की बेटियों से ज्यादा गायों की सुरक्षा प्यारी है! इसलिए आप उन्नाव जैसे कांड को छोड़कर आप यहां जनपद में अपने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने आए हैं! इन सब से ऐसा प्रतीत होता है कि इस सरकार में वाकई में जंगलराज कायम हो चुका है! जिसके चलते आज प्रदेश की बहू बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...