मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

नागरिकों का खुले तौर पर हो रहा शोषण

जनता का खुले तौर पर हो रहा शोषण
अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। नगर पालिका लोनी के संबंध में जितने कसीदे कैसे जाएं, कम है। जनता को खून के आंसू रुलाने के अलावा कोई काम नहीं किया जा रहा है। नगर एवं नागरिकों को सुख सुविधा मुहैया कराना तो बहुत दूर की बात है। जनता का खुले तौर पर शोषण किया जा रहा है। जनता को इस प्रकार से कष्ट कर दिया गया है कि लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। बारिश, तूफान,बवंडर कुछ भी नहीं है फिर भी जनता किस त्रासदी से गस्त है। जिस साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए महीने सरकार खर्च कर रही है क्या यही वह साफ-सफाई है।
ज्ञात हो सिंचाई एवं नहर विभाग के द्वारा नहर में पानी छोड़ देने से नगरीय क्षेत्र में स्थित संगम विहार के सैकड़ों मकानों में पानी भर गया है। नगर पालिका के सामने कई बार यह समस्या आती रही हैं, लेकिन भ्रष्टाचार में व्यस्त किसी ने भी समस्या की समाधान पर ध्यान नहीं दिया।
नगर पालिका लोनी की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। जिसके स्थाई समाधान करने की दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाए गए हैं। नहर में कभी भी बहाह तेज हो सकता है, पानी का स्तर बढ़ सकता है। जन-मानस के जीवन को प्रभावित करने वाली इस समस्या का नगर पालिका के पास कोई समाधान नहीं है। जनता को इस कष्ट से उभारने के लिए जिला अधिकारी को समस्या की गंभीरता पर ध्यान आकर्षित करने की सख्त जरूरत है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...