सोमवार, 30 दिसंबर 2019

महिला ने कर्नल पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

देहरादून। उत्तराखंड के राजपुर में एक महिला ने कर्नल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कर्नल ने पहली बार शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की लेकिन उन्होंने घटनास्थल देहरादून के राजपुर में होने के चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए देहरादून ट्रांसफर कर दिया है। राजपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार केस दर्ज कराने वाली महिला शादीशुदा है और उसका पति भी सेना में है। पति के दिल्ली में तैनाती के दौरान महिला का परिचय कर्नल आरके स्वन से हुआ और धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि गत फरवरी कर्नल स्वन उसे देहरादून लेकर आया। वह उसे देहरादून में राजपुर रोड पर स्थित एक होटल में ले गया जहां पर उसने महिला को शराब का सेवन करवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने विरोध किया तो कर्नल ने उससे शादी का झांसा दिया। इसके बाद कर्नल ने महिला के साथ अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद जब महिला को कर्नल की बातों पर शक होने लगा तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी। राजपुर थाने की पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्राइम नंबर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच चल रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...