शनिवार, 14 दिसंबर 2019

करोड़ों की कीमत से अधिक के पदार्थ बरामद

नेपाल सीमा-बहराइच। इंडो नेपाल सीमा पर तस्करी रुकने का नाम नही लें रही है। बीते 13 दिसंबर की रात को लगभग 09 बजे थाना रूपईडीहा प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय मय टीम उपनिरीक्षक रामकेश यादव, आरक्षी अंशु दुबे, दिलीप कुमार, महिला आरक्षी अमृता यादव व एसएसबी 42वीं वाहिनी निरीक्षक रंजीत कुमार, मुख्य आरक्षी कोमल सिंह,आरक्षी सामान्य सुभाष वर्मा, महिला आरक्षी सामान्य सन्तोष, महिला आरक्षी सामान्य रंजू कुमारी के साथ संयुक्त रूप से मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व सघन चेकिंग अभियान के तहत सीमा पर आने जाने वाले वाहनो व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे! तभी कस्बा रूपईडीहा स्थित असेम्बली गाड आफ चर्च स्कूल के पास समय 04 संदिग्ध नेपाली महिला मान कुमारी घर्ती पत्नी दीपेन्द्र घर्ती के पास से 08 किलो 100 ग्राम चरस एवं उमाला बुढा मगर पत्नी रामु पुन के पास 05 किलो 800 ग्राम चरस, सीता घर्ती पत्नी कुमार घर्ती के पास से 04 किलो 90 ग्राम तथा लाल कुमारी पत्नी देव प्रसाद के पास से 02 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुआ। चारों तस्कर महिला नेपाल की रहने वाली हैं। चारो नेपाली महिलाओं के पास कुल 20 किलो 790 ग्राम बरामद चरस हुआ। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत छः करोड़ तेईस लाख सत्तर हजार बताई जा रही है। इस संबन्ध में बरामद चरस को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा गिरफ्तार चारों नेपाली महिला तस्करों को जेल भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...