गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

झारखंड विधानसभा मे लगी आग,कारण अज्ञात

रांची। झारखंड के नये विधानसभा भवन में बुधवार की देर शाम भीषण आग लग गयी। आग भवन की दूसरी मंजिल पर लगी है। आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू करने के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं। एसएसपी अनीष गुप्ता ने बताया कि नये विधानसभा भवन के दूसरे तल्ले पर आग लगी है। शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका है। वैसे अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल उस पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही उस पर काबू पा लिया जायेगा।


उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य के गठन के 19 साल बाद इसे अपना नया विधानसभा भवन मिला है। इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण 465 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। तीन माह पहले 12 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया था। राज्य में 14 वर्ष तक राजनीतिक अस्थिरता रहने के कारण झारखंड को अपना नया विधानसभा भवन नहीं मिल पाया था। नए विधानसभा भवन के निर्माण को लेकर बाधाएं और चुनौतियां थीं परंतु वर्तमान सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए सारी बाधाओं और चुनौतियों को स्वीकार कर राज्य की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा के निर्माण का रास्ता साफ किया था और झारखंड का नया विधानसभा भवन बनकर तैयार हुआ था।


देश का पहला पेपरलेस विधानसभा
39 एकड़ में 465 करोड़ की लागत से रांची के कूटे में देश का पहला पेपरलेस विधानसभा भवन बनकर तैयार हुआ है। 220 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने भवन पर 37 मीटर ऊंचा गुम्बद और झारखंड की कला संस्कृति की झलक खुद में समेटे हुए है। मुख्य गुम्बद पर आदिवासी समुदाय की मूल अवधारणा जल, जंगल और जमीन को स्थानीय सोहराय चित्रकारी से प्रदर्शित किया गया है। दो भागों में 162 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 22 मंत्री कक्ष, 17 विधानसभा समिति कक्ष, मुख्य सचेतक, विधानसभा के पदाधिकारियों, कर्मचारियों के लिए माकूल प्रबंध किए गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...