शनिवार, 28 दिसंबर 2019

जेल से छूटते ही 4 को मारा अब तक 17

हैदराबाद। उम्रकैद की सजा काट रहे एक सीरियल किलर को अच्छे व्यवहार के कारण जेल से रिहा कर दिया गया था। अब 4 लोगों की मौत के मामले में उसे फिर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये चारों महिलाएं हैं। इससे पहले भी उसने दर्जनों महिलाओं की हत्या की है।
महबूबनगर पुलिस ने शुक्रवार को येरुकली श्रीनू को जेल से छूटने के बाद हत्या के चार मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक श्रीनू हत्या के कम से कम 13 अन्य मामलों में एक अभियुक्त के रूप में नामित किया गया था। हालांकि, उसे 11 मामलों में एक ट्रायल कोर्ट ने बरी कर दिया था।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 2017 में श्रीनू ने 5 महिलाओं की हत्या की थी। 2009 में एक मर्डर के मामले में कोर्ट ने उसे आजीवन करावास की सजा सुनाई। 2013 में उसके अच्छे व्यवहार को देखते हुए उसे जेल से छोड़ दिया गया।


जेल से छूटा और फिर करने लगा मर्डर
पुलिस का दावा है कि 2014 में श्रीनू ने फिर हत्याएं शुरू कर दीं। 2015 तक उसने करीब 15 महिलाओं की हत्या की। इसके बाद उसे एक अन्य हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया। उसे तीन साल के लिए जेल की सजा हुई। 2018 में वह जेल से रिहा हुआ।


हत्या के अब कुल 17 मामले
श्रीनू पर अब हत्या के 17 मामले चल रहे हैं। अगर उसे दोषी ठहराया जाता है, तो वह देश के सबसे क्रूर सीरियल किलर में से एक होगा। इतना ही नहीं उसने अपने भाई की सास की भी हत्या की थी। वह मानता था कि उनके अवैध संबंध थे।


शुक्रवार को हुआ गिरफ्तार
महबूबनगर के एसपी रेमा राजेश्वरी ने कहा कि श्रीनू को 53 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। उसकी पत्नी सलम्मा को भी चोरी के गहने बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान श्रीनू ने तीन और हत्याओं को कबूल किया जो पिछले वर्ष में किए गए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...