मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

'हाड-कंपा' ठंड का प्रकोप मंगल को भी जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप मंगलवार को भी जारी है। सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है।'' उन्होंने बताया कि आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया। 
वायु की गुणवत्ता 401 दर्ज की गई, जो गंभीर श्रेणी में आती है। दिल्ली में सोमवार को अधितम तापामन लुढ़ककर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। सोमवार का दिन 1901 के बाद से दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के लिए सोमवार का दिन 1951 के बाद से दिसंबर-फरवरी अवधि का सबसे सर्द दिन भी दर्ज किया गया।
सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग में दृश्यता 100 मीटर और पालम में शून्य मीटर दर्ज की गई थी। घने कोहरे के चलते 530 उड़ानों में देरी हुई, 40 को रद्द करना पड़ा और 21 उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। रेल अधिकारियों ने बताया कि 71 ट्रेनें देरी से चलीं। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी साढ़े सात घंटे की देरी से चली।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...