बुधवार, 11 दिसंबर 2019

दिनदहाड़े आरटीआई कार्यकर्ता को गोली मारी

भुवनेश्व! ओडिशा में एक आरटीआई कार्यकर्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई! कंधमाल जिले के पथरसाही में अभिमन्यु पांडा को दो अज्ञात लोगों ने मंगलवार सुबह गोली मार दी!घायल अवस्था में अभिमन्यु पांडा को बालीगुडा के सीचएसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया! हमले के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है! पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है!


यह घटना कंधमाल जिले की है! आरटीआई कार्यकर्ता अभिमन्यु मंगलवार सुबह अपने घर के पास खड़ा था तभी 2 बाइक सवार लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी! अभिमन्यु पांडा को सीने पर गोली लगी और बुरी तरह से जख्मी हो गया! घायल अवस्था में उन्हें तुरंत बालीगुडा स्थित सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया! हमले के कारणों की जानकारी नहीं है!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...