मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

चुनाव ड्यूटी में जवान लड़े, 4 की मौत

रायपुर/सुकमा। रांची और धनबाद में चुनाव ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से गये जवान आपस में लड़ गए जिसमें चार जवानों की मौत हो गई। जबकि तीन जवान घायल हैं। पहला मामला रांची के खेलगांव का है, जबकि दूसरा मामला धनबाद के गोमिया का है। झारखंड में बीते 24 घंटे के भीतर यह इस तरह की दूसरी वारदात है. सोमवार को ही रांची में छत्‍तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज के एक जवान ने छुट्टी के विवाद में अपने एक अफसर पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी जान ले ली थी. बाद में जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली थी।


जानकारी के मुताबिक झारखंड में चुनाव कराने को लेकर छत्तीसगढ़ से 226वीं बटालियन झारखंड गयी थी। मृतकों में अस्टिटेंट कमांडेंट साहुल हरसन सहित एएसआई पुरनानंद भुईंया और दो जवान शामिल हैं। दो घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जवान गोमिया के हाईस्कूल में ठहरे जवान की आपस में गोलीबारी हो गयी, जिसमें चार की मौत हो गयी। झारखंड में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न करा लौट रहे सुरक्षाबल के जवानों ने सोमवार को अपने ही तीन अफसरों की जान ले ली। बोकारो के गोमिया स्थित कुर्कनाला में भोजन की बात को लेकर हुए विवाद में जवानों ने अपने अफसरों पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि चार जवान घायल हो गए। रांची में छुट्टी के विवाद में सुरक्षा बल के एक जवान ने अपने कंपनी कमांडिंग अफसर को गोलियों से भूनने के बाद खुद को भी गोली मार आत्‍महत्‍या कर ली।


दरअसल, सोमवार को चाईबासा से द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों को बोकारो के गोमिया स्थित कुर्कनाला के उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन को ठहराया गया था। करीब दो बजे जवान विद्यालय में पहुंचे थे। रात में करीब 8.30 में खाना खाने को लेकर दोनों विद्यालयों में ठहरे जवानों में विवाद हो गया। जिसके बाद जवानों ने एक दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी।


इस गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों, असिस्टेंट कमांडेंट साहुल अहसन और एएसआइ पूर्णानंद भुइयां की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि गोली लगने से घायल दो कांस्टेबल उपेंद्र यादव और हरिश्चंद्र गोखले को रात 12 बजे हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए रांची भेजा गया है। इनके अलावा दो घायल जवानों खुखलरी और दीपेंद्र कुमार का इलाज बोकारो में ही चल रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...