बुधवार, 4 दिसंबर 2019

छात्र-छात्राओं ने निकाला जागरूकता रैली

अश्वनी उपाध्याय 


गाजियाबाद! महिला सुरक्षा और उसकी संरक्षण आज समाज और राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। निर्भया और प्रियंका रेडी के साथ हुई कुकृत्य तो आप जानते हैं! पर ऐसे  दुष्कर्म एवं घिनौनी वारदात अब समाज का अभिन्न हिस्सा बनते जा रही है! कोई भी बेटी,बहन, मां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। इसके लिए न सिर्फ सरकार और कानून ही जिम्मेवार है, बल्कि आम जन भी इसके जिम्मेदार है। आम जनता को जागरूक करने हेतु पाभी सादकपुर गांव स्थित सीआरसी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक साथ पट्टी, बैनर , और स्लोगन के साथ गली-गली में जाकर लोगों को जागरूक किया। मौके पर विद्यालय के संस्थापक श्री गजेन्द्र सिंह, श्री दीपक चौधरी, प्राचार्य डा. केएम् ईश्वर , सभी शिक्षक एवं शिक्षिका भी जागरूकता अभियान में शामिल हुए। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर समस्या को जड़ से मिटाना होगा! इसके लिए हम इसकी शुरुआत अपने, अपने परिवार से करें। अविभावक एवं शिक्षक की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा अगर बचपन से ही बच्चों में अच्छा संस्कार दिया जाय! जिसके लिए शिक्षकों को आगे आना होगा। गणित की शिक्षिका, भारती अवस्थी ने कहीं कि लोगों को अपनी तथा आस-पास के लोगों की मानसिकता बदलनी होगी। नेहा ने कहा कि इस व्यवस्था के लिए कानून शक्त एवं प्रभावी हो। इस मौके पर अदिति ठाकुर ने कहा कि लोगों को लड़कियों के प्रति नजरिया बदलना होगा। इस मौके पर अर्चना त्यागी, नीतू करन, मोनिका, जेबा खान, गुलशन झा, सहरुख खान, राघव मिश्रा आदि सभी शिक्षक मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...