गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

जागा प्रशासन, हजारो अंडे-चूजे किए नष्ट

कोरिया। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित शासकीय हेचरी की मुर्गियों में फैली बर्ड फ्लू जैसी गम्भीर का मामला सामने आते ही जागी जिला प्रशासन। इससे पहले भी मुर्गी दाना खराब आने एवं भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ था। इसके बावजूद भी प्रशासन नहीं जागा था। जब संक्रामक बीमारी कारण मुर्गी और बटेर की मौत जारी हुई तब भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैचरी विभाग मुर्गी दाना वापस करने के लिए पत्र लिख रही है। अब ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इस गम्भीर बीमारी की रोकथाम के लिए कलेक्टर डोमन सिंह लगातार मानिटरिंग कर रहें हैं। इसके रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के द्वारा हर तरीके से इससे फैलने से रोकने प्रयास शुरू कर दिया है।


शासकीय हेचरी में उस समय खलबली मच गई थी जब एक साथ 32 सौ से 4000 हजार मुर्गियों और बटेर की मौत हो गई थी। जब इसकी पुष्टि भोपाल के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा बर्ड फ्ल्यू की पुष्टि किया। इसके बाद पूरे वैज्ञानिक तरीके मुर्गियों अंडों और चूजों को नष्ट किया गया। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा हेचरी के समस्त 2700 मुर्गी, 13,000 चूजे, 30000 अंडे तथा दाना को जमीन में दबाकर नष्ट करने के बाद हेचरी के 1 किलोमीटर के दायरे में निजी व्यक्तियों के पास की 841 मुर्गियों को नष्ट करने के लिए मालिकों को लगभग 75000 राशि मुआवजा के तौर देने की बात कही गई। बैकुंठपुर एसडीएम पैकरा ने बैकुंठपुर के सभी दुकानों में मटन मार्केट में जाकर सभी अंडे मुर्गी कोठा कर नष्ट किया गया। उन्होंने सभी दुकान होटलों में में निर्देशित किया है कि 1 सप्ताह तक अंडे मुर्गी ना खाएं। हालांकि शासकीय हेचरी के बाहर संक्रमण की कोई सूचना प्राप्त नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर यह कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल रायपुर से राज्य स्तरीय टीम डॉ धर्मेंद्र गहवई और डॉ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।


आस पास के लोगो पर इसके प्रभाव की शंका को देखते हुए स्वास्थ विभाग द्वारा लगभग 500 व्यक्तियों का सर्वे कर चिकित्सकीय जानकारी दिया गया। उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए, लेकिन एहतियात के तौर पर आगामी 7 दिनों तक लगातार मेडिकल टीम को उपचार हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर सिंह ने नगर पालिका बैकुंठपुर को शहर के बाजार में अंडा, मुर्गी, बत्तख बिक्री ना हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कहा है। आज भी कलेक्टर ने लोगों से अनुरोध किया है कि एहतियात के तौर पर अंडा, मुर्गी, बत्तख का उपयोग ना करें। इस व्यवसाय से जुड़े हुए सभी व्यापारियों से भी कलेक्टर ने सहयोग की अपील की है। मुख्य स्वास्थ्य एवम चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामेश्वर शर्मा द्वारा पर्याप्त संख्या में शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसे एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम को डोर टू डोर सर्वे करने हेतु निर्देशित किया गया है। उनके द्वारा लोगों को कहा गया है कि सर्दी खांसी तेज बुखार आदि की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने कहा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...