शनिवार, 28 दिसंबर 2019

1 साल में 56 मर्डर में से 54 केस सुलझाए

राणा ओबरॉय


लुधियाना। महानगर में पुलिस कमिश्नरेट ने वर्ष 2019 में हत्या, लूटपाट और डकैती के मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता का दावा किया है। पुलिस ईयर एंडर में पेश रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2019 में 56 लोगों की हत्या हुई। इसमें से पुलिस ने 54 मामलों को सुलझा लिया है। दो अन्य मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस साल 32 आपराधिक गैंग के 148 सदस्यों को पुलिस पकड़ चुकी है। इन अपराधियों के खिलाफ पहले से ही 120 मामले दर्ज हैं। गैंग के इन सदस्यों से पुलिस ने 26 पिस्तौल, 86 वाहन, 16 लैपटॉप, 13 एलईडी, 152 मोबाइल और 17 लाख रुपये बरामद किए हैं।


इस साल डकैती के 31 मामले दर्ज हुए। इनमें से 28 को ट्रेस कर लिया गया। पुलिस ने 21 डकैती के मामलों में आरोपितों के कब्जे से 46 लाख रुपये की केस प्रॉपर्टी जब्त की। आठ डकैती के मामलों में पुलिस ने 36.8 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने इस साल में 397 झपटमारी की वारदातों में से 311 को और चोरी के 304 मामलों में 205 मामलों को सुलझाया है। पकड़े आरोपितों से 3.23 करोड़ रुपये बरामद किए। पुलिस ने लॉटरी बेचने वालों पर 376 मामले दर्ज कर 783 अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 25 लाख रुपये बरामद किए।


733 नशा तस्कर पकड़े, 19 किलो हेरोइन बरामद


पुलिस ने ईयर एंडर में दावा किया है कि पूरे साल में पुलिस ने 555 मामलों में 733 नशा तस्करों को काबू किया है। इसमें पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 27 किलो अफीम, 645 किलो चूरापोस्त, 19 किलो हेरोइन, 209 किलो गांजा, 1.4 किलो चरस, 600 ग्राम स्मैक, पांच किलो नशीला पाउडर और 1.8 लाख नशीली गोलियां बरामद कीं। वहीं शराब तस्करी में 864 लोगों को गिरफ्तार किया। कुल 720 मामले दर्ज हुए। आरोपितों के कब्जे से 55 हजार 216 लीटर शराब बरामद की।


पुलिस की उपलब्धियां


ई-चालान सिस्टम किया शुरू


पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने 11 नवंबर को छह चौक में ई-चालान सिस्टम शुरू किया। पुलिस ने अब तक रेड लाइट जंप करने वाले 3600 वाहनों के ई-चालान किए। रात के समय महिलाओं को घर छोड़ने की मुहिम पुलिस ने महिलाओं को रात के समय घर छोड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 शुरू किया। एक पीसीआर गाड़ी जगराओं पुल और एक शेरपुर पुल के पास खड़ी की गई। रात को 112 नंबर पर कोई महिला फोन करती है तो उसी समय पीसीआर पहुंच जाती है और फिर महिला को गाड़ी में घर छोड़ने जाती है।


शिकायतों का स्टेटस जानने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम


लोगों के लिए उनकी शिकायतों का स्टेटस जानने के लिए नो युअर केस योजना के तहत सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया। हर शनिवार को थानों में अधिकारी लोगों की शिकायतों का निवारण करते हैं या उनकी कंप्लेंट के स्टेटस की जानकारी देते हैं।


सुरक्षा के लिए ये उठाए कदम


छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई। सपा सेंटर की मैनेजमेंट को भी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। रात को 12 बजे सभी रेस्तरां को बंद करने के आदेश लागू किए। महिलाओं को खुद की सुरक्षा करने के लिए स्पेशल टीम के जरिए गुर सिखाए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...