बुधवार, 13 नवंबर 2019

'वाणी' ने बटोरी नकारात्मक वाह-वाही

मुंबई। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर में अपने स्टाइल और अंदाज को लेकर सुर्खियों में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। चर्चा इस बार पॉजिटिव नहीं बल्कि निगेटिव रूप से हो रही है। दरअसल वाणी ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर विवाद हो गया है। फैंस इस तस्वीर को देख एक्ट्रेस की काफी लानत-मलानत कर रहे हैं। तस्वीर में वाणी कपूर बिकनी में दिख रही हैं। अब आप कहेंगे बिकनी पहनना किसी एक्ट्रेस के लिए आम बात है इसमें बखेड़ा खड़ा करने जैसी क्या बात है। लेकिन वाणी ने जो बिकनी पहनी है उस पर हरे राम लिखा हुआ है। बस इसी बात पर उनके फैंस नाराज हो गए हैं। कई तरह की नसीहतें दे रहे हैं।



एक यूजर ने लिखा- 'कुछ तो शर्म करो भगवान राम का नाम लिखे हुए कपड़े पहन रखे हैं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा- मैंने आज तक किसी भी पिक पर कमेंट नहीं किया है। ना ही मैं आपको ट्रोल कर रहा हूं। लेकिन मैम प्लीज हमारे धर्म का इस तरह मजाक ना बनाएंं।


एक यूजर लिखता है-राम नाम का काम रावण का। वहीं एक और यूजर ने लिखा- राम नाम को मत पहनों मैम अच्छा नहीं।


इसके साथ ही एक फॉलोवर ने वाणी को लिहाज करने की बात कही। ये कुछ कमेंट्स हैं लेकिन और भी कई सारे कमेंट्स हैं जिनमें एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया है। हालांकि कुछ ने उनकी तस्वीर की तारीफ भी कर रहे हैं लेकिन बहुत से कमेंट्स नाकारात्मक हैं। वाणी ने तस्वीर के साथ लिखा है- 'जीवन को ज्यादा गंभीरता से ना लें। जीते जी इससे कोई बाहर नहीं आ पाया है।'
वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो राजुबेन से की थी। इसके बाद वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देसी रोमांस में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफेंं की थीं। बेहतरीन अभिनय के लिए वाणी को फिल्मफेयर अवार्ड के बेस्ट डेब्यू इन फीमेल से भी नवाजा गया था। वाणी इसके बाद बेफिक्रे और हाल में वॉर में नजर आईं थीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...