गुरुवार, 14 नवंबर 2019

सेना में प्रथम महिला न्यायाधीश नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय सेना में पहली बार किसी महिला न्यायाधीश की नियुक्ति की गई है! लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा को भारतीय सेना की महिला न्यायाधीश एडवोकेट जनरल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है! ज्योति शर्मा सैन्य विधि विशेषज्ञ के रूप में पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स की सरकार को सेवाएं देंगी!
भारतीय सेना में आज के दिन एक नया अध्याय जुड़ गया हैै! भारतीय सेना में पहली बार किसी महिला न्यायाधीश की नियुक्ति की गई है! इससे पहले भारतीय सेना में कोई भी महिला जज की नियुक्ति नहीं की गई थी! लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा को महिला न्यायाधीश एडवोकेट जनरल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है! ज्योति विदेश से जुड़े मामलों को देखेंगी! भारत में जज एडवोकेट जनरल अधिकारी का पद सेना के लेफ्टिनेंट जनरल को दिया जाता है! यह सेना के कानूनी और न्यायिक प्रमुख होते हैंं! भारतीय सेना की जज एडवोकेट जनरल एक अलग शाखा है, जिसमें कानूनी रूप से योग्य सेना के अधिकारी शामिल होते हैं! जज एडवोकेट जनरल अधिकारी सभी पहलुओं में सेना को कानूनी मदद प्रदान करते हैंं!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...