शनिवार, 2 नवंबर 2019

पूर्व मंत्री हार की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते

राणा ओबराय
वोटबैंक बढ़ने के बावजूद खट्टर के मंत्री अपने अहंकार औऱ कार्यकर्ताओं को मीठी गोली देने के कारण हारे! भ्रष्टाचार भी था एक मुद्दा? बहाने बनाने वाले पूर्व मंत्री हार की जिम्मेदारी से बच नही सकते!
चंडीगढ़! मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछली कैबिनेट में रहे सभी मंत्रियों की शुक्रवार को बैठक बुलाई। बैठक में इस बात पर मंथन हुआ कि प्रदेश में बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ने के बाद भी लगभग सभी मंत्री क्यों हार गए ? मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में हार के उन कारणों पर विचार किया गया और फिर से वे गलतियां नहीं हों उस पर चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव में राज्य के 8 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। हार की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति तय की जा रही है। पिछली सरकार के अधूरे कामों को पूरा करेगी नई कैबिनेट, बीजेपी के हारे हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि पिछली सरकार की कैबिनेट में कुछ ऐसे विचार थे जो पेंडिंग थे उन्हें नई गठित होने वाली सरकार में कैसे लागू किया जाएगा, इस बारे में भी बातचीत की गई। प्रदेश में आठ फीसदी वोट कम पोलिंग होने के बावजूद पार्टी का 3 प्रतिशत वोट बढ़ा है। वहीं खट्टर की पिछली सरकार में राज्य मंत्री रहे कर्णदेव कंबोज ने कहा कि चुनाव हारे सभी लोगों ने अपने-अपने ढंग से चुनाव हारने के कारण बताए है। अब हमने सारी बातें संगठन के ध्यान में ला दी हैं। उल्लेखनीय है कि कम्बोज रादौर विधानसभा सीट चुनाव लड़े थे। एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिनमें बीजेपी के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कंबोज को वोट न देने के लिए दबाव बनाते सुनाई दिए थे।
इस मामले कंबोज ने श्याम सिंह राणा को अपनी हार का कारण बताया था और कहा था कि श्याम सिंह राणा की गद्दारी की वजह से वह चुनाव हारे हैं। बताया जा रहा है इसी तरह बड़े स्तर पर पार्टी में भितरघात हुआ, जिसकी पूर्व मंत्रियों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर को जानकारी दी। जानिए… किस पूर्व मंत्री ने किस तरह बयां किया दिल का दर्द, हरियाणा में सबसे बड़ी हार का सामना करने वाले प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला चुपचाप हार के कारणों को सुनते रहे। पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जाट आंदोलन के बाद हम जाटों का विश्वास नहीं जीत सके।
पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि हम पिछड़ों का भी विश्वास नहीं जीत सके। इसके अलावा बिना मुझसे पूछे मेरा हलका इंद्री से रादौर बदल दिया गया। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रशासन ने साथ नहीं दिया। कांग्रेस प्रत्याशी ने पैसों का जमकर दुरुपयोग किया। वोट खरीदे गए। एक मंत्री ने कहा कि बिजली निगमों ने चुनाव के दौरान ही पिछली यूनिट भी जोड़कर मोटी राशि के बिल लोगों के घरों में भेज दिए। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सही ढंग से विपक्षी दलों पर अटैक नहीं कर सकी। पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नई दिल्ली में संत रविदास मंदिर तोड़े जाने की घटना का नुकसान हमें चुनावों में हुआ। पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि जाटों के गुस्से की वजह से हमें हार का मुंह देखना पड़ा। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि अब आरोप-प्रत्यारोप लगाने और पुरानी बातों को याद करने का कोई मतलब नहीं है। पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि हम कांग्रेस से नहीं हारे बल्कि भाजपाइयों की वजह से ही हार हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...