गुरुवार, 28 नवंबर 2019

नैनीताल में बिछी बर्फ की सफेद चादर

नैनीताल। घने बादल छाने के बाद यहां गरज के साथ वर्षा व ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्जकी गई है। लगभग आधा घंटे तक हुई ओलावृष्टि के कारण नैनीताल में सफेद चादर बिछ गई। सड़कों में दो इंच तक ओलों की परत जम गई। जिस कारण वाहनों व पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्षा व ओलावृष्टि के दौरान स्कूली बच्चे भी काफी परेशान रहे। कई सड़कों में वाहनों का जाम भी लग गया।


ऊंचाई वाले हिस्सों में फिसलन भी बढ़ गई। समाचार लिखे जाने तक यहां आसमान में घने बादलों के साथ ही गरज के साथ रूक-रूक कर वर्षा जारी थी। इन दिनों ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने हीटरों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। वर्षा व ओलावृष्टि के बाद यहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। कई स्थानों में लोगों ने आग जला कर ठंड दूर करने की कोशिश की। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में नैनीताल सहित पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फवारी की भी संभावना है। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने वर्षा व ओलावृष्टि के दौरान होटलों में ही रहना मुनासिब समझा। कई सैलानियों ने ठंड के चलते पर्यटकों ने गर्म कपड़े दस्ताने मफलर, टोपी की जमकर खरीदारी की गई। कई स्थानों में सैलानी आलों से खेलते देखे गये और जमकर फोटोग्राफी भी की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...