गुरुवार, 21 नवंबर 2019

नगर-पालिका में भ्रष्टाचार,मनमानी,परिवारवाद

विनीत जायसवाल


कोरिया। नगरपालिका में भ्रष्टाचार, मनमानी और परिवारवाद के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन जारी, पूर्व अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कांग्रेस के कार्यकाल में एक भी कार्य हुआ तो बताने की चुनोती दी।उन्होंने कहा कि नपा से पूूछे की डीएमएफ के 39 लाख के पौधे कहाँ गए?


दमकल में लाखों की मरम्मत हुआ फिर आग लगने पर दमकल फेल क्यों हुई? सागरपुर ने वोट नही दिया तो वहां इंटकवेल नही लगा, पीने के पानी के लिये 33 करोड़ भाजपा की सरकार ने दिए थे, पर जुड़े ग्राम पंचायत में क्यों नही लगाया जा रहा है? ईटा भट्टा वालो से ज़बरन वसूली कर 10 से 12 लाख की वसूली क्यों? वोट लेना था तो उन्होंने चुनावी वादा याद दिलाया, 2500 क्विंटल धान खरीदेंगे, पर वादा भूल गए, अब बिजली बिल 30 से 50 हजार आ रहा है। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नपा मे भेदभाव किया।जनकपुर में अवैध रेत उत्खनन हो रहा है, वो चोरी नही दिख रही है। करोड़ो की चोरी नही दिख रही है। व्यापारियों पर जबरन कार्यवाही कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।


जिला प्रशासन ने निवेदन किया, कि पहले भ्रष्टाचार रोकिए। भाजपा महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने कहा कि जो भी विषय आमजन के संबंध में हूँ, उन्होंने नपा अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो व्यक्ति जनता के वोट को पैसे से तोलता है तो आप समझ लीजिये, विकास को पैसे के साथ जोड़ते है। जो पैसा जनता के लिए आया उसमे भ्रष्टाचार हुआ है। नपा अधिकारी की जांच भी नही कर रहे है, शहर की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नही दे रहे है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...