शनिवार, 2 नवंबर 2019

मैक्सवेल ने क्रिकेट से ब्रेक का फैसला लिया

सिडनी! खेलबेहद गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल, मजबूरन तोड़ना पड़ा क्रिकेट से रिश्ता, ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है! अपने मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में अनुभव की गई कठिनाइयों के कारण मैक्सवेल ने यह बड़ा कदम उठाया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर माइकल लॉयड ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा रहे मैक्सवेल के स्थान पर अब डार्सी शॉर्ट को टीम में चुना गया हैै! पृथ्वी शॉ के रूप में मिला देश को नया सहवाग।


लॉयड ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, 'ग्लेन मैक्सवेल मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे। कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। नतीजतन, वह खेल से आराम लेकर थोड़ा समय बिताएंगे। इस संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी बयान जारी हुआ है।


'हमारे लिए खिलाड़ियों और कर्मचारियों की भलाई सर्वोपरि है। ग्लेन को हमारा पूरा समर्थन है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ग्लेन की भलाई और खेल में उसकी लगन सुनिश्चित करने के लिए क्रिकेट विक्टोरिया के सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर काम करेगा। हम हर किसी से ग्लेन, उनके परिवार और दोस्तों की निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं। वह एक खास खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए अहम हैं। हम गर्मियों तक उन्हें दोबारा टीम में खेलते देखने की उम्मीद करते हैं।' जन्मदिन विशेष- उमेश यादव ने मेहनत के दम पर पूरा किया फर्श से अर्श तक का सफर।


बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले टी-20 में ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे क्रम पर 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रन ठोके थे। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के भी निकले थे। हालांकि दूसरे टी-20 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक ठोकते हुए टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...