बुधवार, 27 नवंबर 2019

किसान की खेती में शरारती तत्वों ने लगा दी आग

कांकेर। ग्राम पंचायत कोकपुर में दिव्यांग किसान के खेत में कटाई के बाद रखे गए धान की खरही में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। सालभर की मेहनत को इस तरह आग के लपेटे में देख परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीडि़त किसान ने इस घटना को आपसी रंजिश बताया है। जानकारी के अनुसार कोकपुर के दिव्यांग किसान उदेसिंह सोनकर सुबह 7 बजे अपने खेत जाने के लिए निकला था। तभी देखा कि उसके धान की खरही से आग की लपटें उठ रही हैं। पीडि़त किसान आसपास के ग्रामीण को बुला पाता तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। पीडि़त किसान उदेसिंह ने बताया कि उसने 1 एकड़ 53 डिसमिल में धान की फसल लगाई थी। कृषि कार्य के लिए बैंक से 30 हजार रुपए का कर्ज भी लिया  था लेकिन कर्ज चुकाने के लिए अब उनके पास पैसे भी नहीं बचे हैं। किसान ने अपने ही रिश्तेदारों पर आपसी रंजिश के चलते धान में आग लगाने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार कुछ महीने पहले उसका अपने रिश्तेदार से झगड़ा हुआ था! जिसकी शिकायत थाने में करने की बात कही है। ग्रामीणों के माध्यम से पटवारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को सूचना दी गई। पटवारी सुनीता प्रधान का कहना है! कि नुकसान का आकलन तैयार कर लिया गया है। किसान को लगभग 70 से 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। शासन की नीति के तहत उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। मामले की रिपोर्ट तहसीलदार कार्यालय भेजी जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...