मंगलवार, 12 नवंबर 2019

खाई में पलटी बस 50 यात्री घायल

जमुई। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में लगभग 50 यात्री घायल हो गए। सभी को पहले सिकंदरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथिमक उपचार के बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बताया गया है कि यह लोग देवघर से मुंडन कराकर वापस लौट रहे थे। चालक के संतुलन खो देने के बाद बस एक पेड़ में जा टकराई और फिर असंतुलित होकर खाई में पलट गई। बस में लगभग 70 लोग सवार थे।
सिविल सर्जन डॉ. श्याम मोहन दास ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है। लगभग एक दर्जन यात्रियों के हाथ और पैर में गंभीर रूप से चोट आई है। जमुई सदर अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...