शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

कौशांबी में राष्ट्रपति के आने की संभावना

कौशाम्बी वासियो का सौभाग्य होगा कि सांसद के प्रयास से कौशाम्बी के धरती पर राष्ट्रपति का आगमन हो


कौशाम्बी। जिले में आयोजित होने वाले कौशाम्बी महोत्सव की शानो शौकत बढाने के लिए देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कौशाम्बी आने का निमंत्रण सांसद विनोद सोनकर ने दिया है। जनपद का सृजन 4 अप्रैल 1997 को हुआ था और इस दिन को उत्सव और जश्न के रूप में जिलेवासी मनाते है कौशाम्बी महोत्सव के कार्यक्रम को विस्तार रूप देकर सांसद विनोद सोनकर ने इस कार्यक्रम की महत्वा और बढा दी है बीते वर्ष कौशाम्बी महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या उप मुख्यमंत्री दिनेश सिंह तमाम कैबीनेट मंत्री शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढा चुके है। वर्ष 2020 में आयोजित होने वाले कौशाम्बी महोत्सव में राष्ट्रपति को आने का निमंत्रण सांसद विनोद सोनकर ने दिया है। यह कौशाम्बी वासियो का सौभाग्य होगा की सांसद के प्रयास से कौशाम्बी के धरती पर राष्ट्रपति का आगमन हो।


सुबोध केशरवानी


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...