मंगलवार, 26 नवंबर 2019

कच्ची मिट्टी के बर्तन के जैसा है 'बचपन'

जवानों ने मनाया राष्ट्रीय सद्भावना  सप्ताह


सुनील शर्मा 


महराजगंज! पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सीमा पर जवानों ने राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह का आयोजन किया, जहां स्कूली बच्चों  के साथ मिलकर राष्ट्रीय सप्ताह सद्भावना के रूप में मनाने के लिए जानकारी दी गई! क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर पूर्वमाध्यमिक विद्यालय सोनौली में राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्बभाव सप्ताह का आयोजन किया गया! जहां जनपद महाराजगंज की 22 वी वाहिनी के जवानों ने राष्ट्रीय सद्भावना सप्ताह मनाया! कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच सद्भावना का दीप जला दिया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सर्वप्रथम जवानों ने कार्यक्रम में बच्चों को प्रेम और सौहार्द के बीच शिक्षा ग्रहण करना समाज में रहना और दूसरे के साथ सद्भावना का व्यवहार रखने का गुरु सिखाया! ऐसे में निरीक्षक अनिल ने बताया कि बच्चे देश के सिपाही हैं, इनके ऊपर देश का भार है! ऐसे में प्रेम-सौहार्द के बीच अच्छी शिक्षा ग्रहण की जाए! आपसी सद्भाव के बीच जीवन जीना चाहिए! किसी से रिश्ता का भाव नहीं रखना चाहिए! जिससे मनुष्य समाज में एक नया अंदाज लेकर रहता है, विवाह की स्थिति में व्यक्ति धराशाई हो जाता है! ऐसे में अभिभावकों को इंगित करते हुए जवानों ने बताया कि बच्चे कुम्हार के घड़ा के समान होते हैं! छोटे बच्चों को जिस हिसाब से पाला जाएगा, उनका विकास उसी हिसाब से होगा! ऐसे में राष्ट्रीय सद्भावना  सप्ताह  के जरिए मिलने वाले ज्ञान को आप ग्रहण करें!


जिसमें विद्यालय के तमाम स्टॉफ और बच्चे उपस्थित रहे, फिर वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | तथा बच्चों के साथ सोनौली में रैली निकाली गयी | बच्चों के उत्साह बर्धन के लिए बच्चों को कलम बांटी गयी |
इस मौके पर एफ. समवाय सोनौली निरीक्षक अमित कुमार और अन्य बल कर्मी तथा विद्यालय के स्टॉफ और बच्चे उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...